Patna: अररिया के पलासी चौक पर बस में सवार सास-दामाद मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बंगाल के मालदा जिले के कालिया चौक थाना क्षेत्र के महेशापुर नयाग्राम निवासी सलिअल शेख और खनता निवासी उसकी सास बेहुला का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 206 ग्राम स्मैक, मोबाईल और 50,000 रुपये नगद पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए अररिया एसपी ने बताया कि पलासी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कालियागंज की ओर से आ रही राज दुलारा बस (BR-38P-3278) में एक महिला और एक पुरुष अवैध स्मैक लेकर पलासी की ओर आ रहे हैं. सूचना पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल पलासी चौक पहुंची तथा बस का इंतजार करने लगी. कुछ समय बाद जैसे ही उक्त बस पलासी चौक पहुँची, उसे रोककर सूचना में बताए गए हुलिए के आधार पर जांच की गई. जांच के क्रम में बस के अंदर दोनों को पकड़ा गया. पूछताछ करने पर दोनों अपना नाम-पता बार-बार बदलकर बताया जा रहा था. संदेह के आधार पर दोनों को उनके सामान के साथ बस से नीचे उतारकर तलाशी ली गई. तलाशी में दामाद के पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया. महिला की तलाशी महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा ली गई, जिसमें महिला के कपड़ों में छिपाकर रखे गए 206 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. साथ ही 50,000 नकद भी बरामद किए गए. पुछताछ में दोनों ने अवैध स्मैक कारोबार में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों रिश्ते में सास और दामाद हैं तथा मिलकर अवैध रूप से स्मैक बेचने का काम करते हैं. आरोपी के विरुद्ध पलासी थाना (कांड संख्या-471/25) में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी से स्मैक की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ जारी है.
