Ranchi: चाइबासा के जंगल मे एक दर्जन से अधिक नक्सलियों के भूमिगत बंकर को को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया है. वही 5-5 किग्रा के 4 आईईडी भी बरामद किया गया है, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है. सर्चिंग अभियान के दौरान शनिवार को जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम बाबुडेरा के जंगल में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उ‌द्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 4 आईईडी बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया. साथ ही 16 भूमिगत नक्सल बंकर में को ध्वस्त किया गया. इस बंकर में करीब 4 दर्जन लोगो की रूकने की व्यवस्था थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed