Ranchi: जमशेदपुर में प्रतिनियुक्त एक दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को वापस पैतृक जिला भेज दिया गया है. इनमे एएसआई रईस अहमद, चालक राकेश कुमार पाठक को आईआरबी-2 मुसाबनी, मिथलेश कुमार को सिमडेगा जिलाबल, हवलदार दिनेश कुमार को जैप-7, अनिल कुमार सिंह, कृष्णा कुमार कुशवाहा, शिशिर करमाली को जैप-3, अमरजीत तिर्की को जैप-2, पार्वती देवी, बसंती मुर्मू को जैप-10, जितेन्द्र कुमार मिश्रा को जैप-8, राजू कुमार भगत को सरायकेला-खरसावाँ, शशि उपाध्याय को आईआरबी-5, शत्रुधन कुमार को जैप-6 और प्रकाश महतो जैप-5 भेजा गया है.
जानकारी के मुताबिक यातायात एवं परिवहन प्रशिक्षण विद्यालय के डीएसपी-सह-प्राचार्य ने 15 पदाधिकारी, कर्मी अनुदेशकों को लंबे समय से प्रतिनियुक्त रहने के कारण अपने कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाह होने का उल्लेख करते हुए अपने संस्थान से स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था. अनुरोध पर प्रशिक्षण निदेशालय ने 15 पदाधिकारी व कर्मी अनुदेशकों को अपने-अपने पैतृक जिला, वाहिनी वापस भेज दिया गया.
