Patna: मोबाईल छितनई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना पुलिस ने  आधा दर्जन से अधिक मोबाईल के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कुणाल कुमार, छोटू कुमार और अक्षय कुमार का नाम शामिल है. तीनों आरोपी कुढनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से छिनतई का 7 मोबाईल और दो बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के क्रम में कुढ़नी थाना की टीम अन्नत कमतौल स्थित बंकुल टोला पटेल द्वार के पास दो बाईक सवार 3 अपराधी कुणाल कुमार,  छोटू कुमार व अक्षय कुमार को छिनतई की मोबाईल एवं बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में थाना क्षेत्रों में कई मोबाईल छिनतई करने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. इस संदर्भ में कुढ़नी थाना (कांड सं०-189/25) में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पूर्व से कुढ़नी थाना में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed