Ranchi: शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में वह 25,000 वोल्ट के हाई टेंशन तार से उलझ गया और बुरी तरह झुलस गया. उस युवक को ऊपर से उतारना और उसे बचाना एक जोखिम भरा काम था. आरपीएफ रांची रेलवे स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर सूरज पांडेय ने इस कार्य के लिए बहुत ही प्रशंसनीय योगदान दिया. सूरज पांडे खुद पत्थरों पर लेट गए और बिजली के करंट से झूलते हुए युवक को इनके शरीर पर गिराया गया ताकि उसे चोट नहीं लगे. इस घटनाक्रम के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रेलवे स्टेशन पर ही मौजूद थेय उन्होंने तुरंत गुरुनानक अस्पताल और रिम्स में कॉल करके झुलसे युवक के समुचित इलाज की व्यवस्था कीय अब उस युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैय इस पूरे प्रकरण में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सूरज पांडेय ने जो अद्भुत साहस का परिचय दिया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही होगीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उक्त अधिकारी की खूब प्रशंसा की है और उन्हें सम्मानित करने की घोषणा भी की हैय श्री सेठ ने कहा कि सुरक्षा से जुड़े ऐसे ही अधिकारी और जवान अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा देने का काम करते हैंय अभी संसद सत्र में दिल्ली में होने के कारण, रांची आने के उपरांत सूरज पांडेय को सम्मानित करूंगा. उन्होंने समाज के हर वर्ग को ऐसे अधिकारी को सम्मानित करने का आग्रह किया.

सब इंस्पेक्टर सूरज पांडेय को पुरस्कृत करेगा रेल मंत्रालय

संसद भवन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्वीनी वैष्णव से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान श्री सेठ ने रेल मंत्री को शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से अवगत कराया और इसमें एक युवक की जान बचाने वाले आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सूरज पांडेय की भूमिका की प्रशंसा की. रक्षा राज्य मंत्री ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि सूरज पांडेय को उनके कार्य के लिए पुरस्कार दिया जाए. रक्षा राज्य मंत्री के आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने त्वरित स्वीकृति प्रदान की और कहा कि ऐसे संवेदनशील अधिकारियों को रेलवे हमेशा से सम्मानित करता रहा है. सूरज पांडेय को उनके कार्य के लिए रेल मंत्रालय के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed