Patna: मुंगेर के बनरघट्टा पहाड़ी में चल रहे मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए नयारामनगर थाना पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शाहवाज आलम उर्फ बिल्ला, मो० तारीख अनवर उर्फ चुन्ना और मो० मेहताव का नाम शामिल है. तीनों आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वरदह का रहने वाला है. मौके पर से 3 बेस मशीन, 2 अर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल, 3 पिस्टल मैगजीन सहित, 2 मैगजीन, 1 हैण्ड ड्रील मशीन, 23 रेती, 2 हेक्सा ब्लेड, 6 पिस्टल का कच्चा बॉडी, 1 मोबाइल और 6 पिस्टल का कच्चा बैरल समेत अन्य उपकरण पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नयारामनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि बनरघट्टा पहाड़ी स्थित कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से मिनीगन फैक्ट्री संचालित कर अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा है. सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल बनरघट्टा पहाड़ी स्थित पहुँची, पुलिस को देख भाग रहे शाहवाज आलम उर्फ बिल्ला, मो० तारीख अनवर उर्फ चुन्ना और मो० मेहताव को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में बेस मशीन, अर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल, तीन पिस्टल मैगजीन सहित अन्य छोटे-बडे हथियार बनाने वाले औजार को बरामद किया गया. इस संबंध में नयारामनगर थाना (कांड सं0-20/26) में मामला दर्ज किया गया है.
