Ranchi: मसौढ़ी का मुन्ना डाक पार्सल में शराब मंगवाता है. धनबाद में पकड़े गए चालक ने इसका खुलासा किया है. निरसा थाना पुलिस ने डाक पार्सल से बियर बरामद करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपी में बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कमलेश कुमार और गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी आशीष कुमार का नाम शामिल है.
पुलिस मौके पर पिकअप (BR01GP-4031) और उसमें लोड 175 कार्टुन बियर बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात करीब-9:30 बजे निरसा थाना प्रभारी, निरसा को गुप्त सूचना मिली कि बंगाल की ओर से बराकर-चिरकुण्डा के रास्ते से होते हुए पिकअप भान (BR01GP-4031) जिसमें डाक पार्सल लिखा हुआ है, जो निरसा की ओर आ रहा है. जिसमें अवैध शराब की बड़ी खेप का परिवहन किया जा रहा है. जो मुख्य रूप से जी०टी० रोड के रास्ते चौपारण गया होते हुए पटना लेकर जाने वाला है. सूचना पर निरसा थाना प्रभारी निरसा के नेतृत्व में गठित एक टीम मुगमा में जीटी रोड पर चेकिंग लगाया. चेकिंग के क्रम में करीब-21:45 बजे रात को चिरकुण्डा की ओर से आ रहा डाक पार्सल लिखा हुआ पिकअप पुलिस को देखकर भगाने लगा. जिसे पुलिस पीछा कर पकड़ा. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ये लोग अवैध शराब का परिवहन मसौढ़ी के मुन्ना के कहने पर कर रहे थे, तथा पूर्व में भी कई ले जा चुके है. जिससे काफी मुनाफा होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed