Ranchi: बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंचे पूर्व मंत्री समेत कई लोगो को पुलिस हिरासत में लिया है. सिरम टोली फ्लाईओवर आंदोलन से जुड़े पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव अपने समर्थकों के साथ बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंचे थे. जहां उन्होंने माल्यार्पण किया. इसी दौरान हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए लिए गए लोगों में हेरेंज टोप्पो, कुंदरसी मुंडा, फुलचंद तिर्की, संगीता कच्छप, हर्षिता मुंडा, सन्नी हेमरोम, विजय उरांव, बाहा लिंडा, उर्मिला कच्छप, संदीप तिर्की, कलिका गाड़ी, सिमी मुंडा सहित 15 से 20 अन्य लोग शामिल हैं.
