Ranchi: बाजार में पत्नी के साथ मारपीट करने और मौके पर मौजूद लोगो के विरोध करने पर डराने के लिए हथियार लहराने वाले आरोपी को जमशेदपुर के आजादनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान और मो० सलमान का नाम शामिल है. दोनो आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा एवं एक गोली पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 1 अप्रैल की रात 22:15 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि आजादनगर थाना के ओल्ड पुरूलिया रोड में गंगौर स्वीटस् के सामने शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया और वहाँ उपस्थित लोगों के द्वारा विरोध करने पर भय कायम करने के लिए हथियार लहराते हुए अपने दोस्त सलमान के साथ बाईक पर बैठकर भाग गया. पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. आजादनगर थाना (कांड संख्या-30/026) में मामला दर्ज किया गया. छापामारी के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि आजादनगर थाना (कांड संख्या-30/026) में दर्ज मामले का आरोपी शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपने दोस्त सलमान के साथ कही बाहर भागने के फिराक में है. गठित टीम सूचना पर कार्रवाई करते हुए ओल्ड पुरूलिया रोड न0-15 (कपाली लिंक रोड) नाला के पास दोनो को गिरफ्तार किया. आयान के पास से एक देशी कट्टा एवं सलमान के पास से एक गोली बरामद किया गया. इस संबंध में आजादनगर थाना (कांड संख्या-31/26) में अलग से मामला दर्ज किया गया. शेख सारिक इमान उर्फ आयान का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध आजादनगर थाना तीन मामला दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *