Ranchi: हजारीबाग में नारकोटिक्स सिंडिकेट के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरस्टेट तस्करी से जुड़े 14 आरोपी गिरफ्तार किया है. कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक थाना क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा गया है. हजारीबाग जिला में नशाखोरी एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कटकमदाग, लोहसिंघना एवं ईचाक थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर, गांजा, नकद राशि, वाहन एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी की गई है. कटकमदाग थाना पुलिस ने आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी में पदमा ओपी क्षेत्र के राहुल कुमार मेहता, पेलावल ओपी क्षेत्र के मो जुबैद उर्फ शाहरुख, कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुलताना निवासी मो० आफताब, बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोदलपुरा निवासी सरोज कुमार, चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के उदय कुमार उर्फ नवल दांगी और सदर थाना क्षेत्र के लोवागाड़ा निवासी पवन राज वर्मा का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, 17,160 रुपया नगद, 7 मोबाइल, 2 बाईक, स्वीफ्ट कार दो ब्राउन शुगर माप-तौल मशीन पुलिस ने बरामद किया है.
लोहसिंघना थाना पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी में चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के कोलकोले निवासी आदित्य यादव उर्फ समीर, यूपी रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के मुकरमपुर निवासी साहब सिंह उर्फ साबी और उतराखंड के उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज थाना क्षेत्र के लोका निवासी गुरूनाम सिंह उर्फ सोडी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 किग्रा गांजा, 47,000 रुपया नगद, सफारी, ब्रेजा कार और 3 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
ईचाक थाना पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है. इनमें लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई निवासी इरफान अंसारी उर्फ जिगर, मो वसीम, कोर्रा थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा चुरचू निवासी बबलु कुमार, कटकमसांडी थाना क्षेत्र के रेबर निवासी एहसान खान और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहेरी निवासी विशाल कुमार राणा का नाम शामिल है. आरोपी के पास 7 ग्राम ब्राउन शुगर और 7 बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
सुलताना स्थित डीपो शीट के पास ब्राउन शुगर खरीद–बिक्री की मिली थी सूचना
मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुलताना स्थित डीपो शीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री की गुप्त सूचना मिली. सूचना अपर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी के दौरान डीपो शीट के आसपास संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई. इस क्रम में तीन संदिग्ध पुलिस को देखकर पास खड़ी होनेंट वाहन छोड़कर भागने लगा, जिन्हें पीछा कर पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपी मो० आफताब, मो० जुबैद उर्फ शाहरुख एवं सरोज कुमार ने पूछताछ में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वे उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, पवन राज वर्मा एवं राहुल कुमार मेहता से मादक पदार्थ खरीदते हैं. लोहसिंघना थाना क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आलोक में विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया. तथा उनके पास से ब्राउन शुगर एवं गांजा बरामद किया गया.
ईचाक थाना क्षेत्र में डायल-100 से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई. उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, इरफान अंसारी उर्फ जिगर और बबलु कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. तीनों के विरुद्ध 10 मामले दर्ज है.
