Ranchi: लंबे समय से फरार चल रहे चतरा के जोलडिहा पंचायत में अफीम की खेती करने वाले माफिया को जोरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बैजनाथ गंझू उर्फ़ देवनाथ गंझू बशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के कोलवा का रहने वाला है. चतरा एसपी के निर्देश पर अफीम की खेती करने वालों की गिरफ्तारी के लिए समकालीन अभियान चलाया जा रहा है. उसी क्रम में बशिष्ठ नगर (जोरी) थाना क्षेत्र के जोलडीहा पंचायत में अफीम की खेती करने वाले माफिया बैजनाथ गंझू उर्फ़ देवनाथ गंझू को पकड़ा गया. बशिष्ठ नगर थाना (काण्ड संख्या-14/2022) में दर्ज मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed