Ranchi: रांची के नामकुम थाना पुलिस ने मधुसूदन राय हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. 8 एकड़ जमीन संबंधी पुराने विवाद में मृतक के गोतिया उमेश राय के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में पंडरा ओपी क्षेत्र के बनहोरा निवासी मानवेल खलखो, टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलौंग सरईटोली के रहने वाले अशोक सिंह, नामकुम थाना क्षेत्र के उनीडीह राजाउलातु के रहने वाले राज किशोर राय उर्फ गुड्डू और दीपक कुमार राय का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 1 देशी कट्टा, 7 जोड़ी लाइव बुलेट, 4 मोबाइल और घटनास्थल में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद किया है. घटना की जानकारी देते हुए डीआईजी-सह-एसएसपी ने बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र में 15 दिसम्बर को रिंग रोड कवाली में घटित मधुसूदन राय हत्या से संबंधित दर्ज कांड के उद्भेदन एवं अपराधी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी (मु०) प्रथम के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. इसी क्रम में अपराधियों के छिपे होने की गुप्त सूचना पर एसआईटी की टीम बड़ाकवाली से करीब 1 किमी उत्तर दिशा में जंगल से चारों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. 1 अपराधी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपी के पास से हथियार, गोली सहित अन्य समान बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि फरार आरोपी के साथ मिलकर 8 एकड़ जमीन संबंधी पुराने विवाद के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. दीपक कुमार राय एवं राज किशोर राय एवं अन्य ने मृतक की रेकी कर अशोक सिंह को सूचना दिया. अशोक सिंह उमेश राय को इस बात की जानकारी दी. उमेश राय मानवेल खलखो के साथ मिलकर मधुसूदन राय के अपाची से पीछा कर रिंग रोड में गोली मार कर हत्या कर दिया. हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए उमेश राय ने मालवेल खलखो एवं उसके किसी रिश्तेदार के नाम से टीवीएस अपाचे बाइक खरीदा गया. जिसके डाउन पेमेन्ट एवं अन्य किस्तों का भुगतान उमेश राय ने किया. हत्या की प्लानिंग सितम्बर 2024 से हीं बनायी जा रही थी. हत्या में मानवेल खलखो एवं उमेश राय ने 10 गोली चलायी थी. उमेश राय एवं गिरफ्तार दीपक राय, राज किशोर राय उर्फ गुड्डू राय व अन्य अपराधियों ने मृतक के उपर वर्ष 2008 में भी फायरिंग की थी. जिसमे मृतक की पत्नी को गोली लगने से मौत हो गयी. तत्पश्चात वर्ष 2016 में पुनः फायरिंग की गयी जिसमें मधुसूदन राय बच गए. हत्या की घटना में फरार उमेश राय एवं अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. मानवेल खलखो सदर थाना में एक मामला दर्ज है. वही राज किशोर राय उर्फ गुड्डू नामकुम थाना में दो मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed