Patna: हथियार कारोबार के रैकेट का मधेपुरा पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी सोशल मिडिया पर हथियार का फोटो शेयर करता था ताकि लोग संपर्क कर सके. सोशल मिडिया के माध्यम से हथियार खरीब बिक्री का कारोबार करता था. आरोपी खगड़िया, मुंगेर से हथियार लाता था. गिरफ्तार आरोपी में विराट कुमार सिंह, अंजय कुमार सिंह उर्फ छोटु सिंह और अमन कु० सिंह का नाम शामिल है. तीनों आरोपी उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नयानगर वार्ड नं0-13 का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 2 देशी कट्टा, एक देशी दो नाली बंदूक, एक देशी मास्केट, 2 देशी राईफल, मैंगजीन लगा 1 देशी कारबाईन, कारबाईन का एक खाली मैगजीन, एक बिण्डोलीया में रखा 17 गोली, 5 गोली, 5 खोखा और तीन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए मधेपुरा एसपी ने बताया कि उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के विराट कुमार सिंह हाथ में देशी कार्बाइन के साथ फोटो शेयर किया था. जिसका फोटो जिला आसूचना ईकाइ ने उपलब्ध कराया. उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की गठित एक टीम वायरल फोटो में दिख रहे आरोपी विराट कुमार सिंह के घर पर छापामारी किया. छापामारी के बाद पूछताछ किया गया तो आरोपी ने बताया कि यह हथियार मैं अपने दोस्त अंजय कुमार सिंह उर्फ छोटु सिंह एवं अमन कुमार सिंह के साथ रतवारा थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी पवन कुमार सिंह से लेकर बेचने के लिए लाये है. जो अभी अंजय कुमार सिंह उर्फ छोटु सिंह के घर मे छुपा कर रख दिया हूँ. विराट कुमार सिंह को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अंजय कुमार सिंह उर्फ छोटु सिंह के घर पर छापामारी में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ. इस संदर्भ में उदाकिशुनगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है. हथियार बेचने वाले आरोपी बड़गांव निवासी पवन कुमार सिंह की तलाश की जा रही है.
