Ranchi: तस्कर के घर तलाशी में लोहरदगा पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. वही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी संदीप साहु बगडू थाना क्षेत्र के अरैया का रहने वाला है. आरोपी के घर से 28 पैकेट में 42.700 किग्रा गांजा और उसके निशानदेही पर दूसरे के घर से 3.5 किग्रा गांजा का चूर्ण पुलिस ने बरामद किया है.
रविवार को घटना की जानकारी देते हुए लोहरदगा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बगडू थाना क्षेत्र के अरैया निवासी संदीप साहु के घर में भारी मात्रा गांजा रखा हुआ है. सूचना पर मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल अरैया स्थित संदीप साहु के घर पहुँकर घर का घेराबंदी कर दण्डाधिकारी के उपस्थिति में संदीप साहु समक्ष घर की तलाशी लिया. तलाशी के क्रम में घर से 28 पैकैट में 42.700 किग्रा गांजा बरामद किया गया. आरोपी संदीप साहु को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में बगडू थाना (कांड सं0-14/25) में मामला दर्ज किया गया. संदीप साहू ने बताया कि लोहरदगा थाना क्षेत्र के राजा उर्फ रवि साहू के सहयोग से इस कार्य को किया जा रहा था. आरोपी के निशानदेही पर लोहरदगा थाना पुलिस ने राजा साहू उर्फ रवि साहू के घर पर छापामारी कर 3.5 किग्रा गांजा का चूर्ण बरामद किया गया. इस संबंध में लोहरदगा थाना (काण्ड सं0- 89/25) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed