Ranchi: लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर लोहरदगा पुलिस ने गुरुवार को दुसरे दिन लगातार शहर के प्रमुख नदियों एवं घाठों में व्यापक स्वछता एवं सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. आज का स्वत्छता अभियान सिठियों नदी घाट एवं पुल के आसपास चलाया गया, जिसमें बडी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने नदी घाटो एवं पुल के आस पास जमा कचरे, प्लास्टिक और मलबे को हटाया, जिससे छठ पर्व के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

इस अवसर पर एसपी सादिक अनवर रिजवी ने आम जनता से अपील किया है कि छठ महापर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं. छठ महापर्व सिर्फ आस्था और सूर्य उपासना का पर्व नही,  बल्कि यह समाज में एकता, स्वछता और अनुशासन का संदेश देने वाला त्योहार है. इस स्वछता अभियान में एसपी सादिक अनवर रिजवी के अलावे किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर, मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की,  लोहरदगा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सार्जेंट मेजर शेरु कुमार रंजन, सार्जेंट विवके कुमार, सार्जेंट मुकेश कुमार, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *