Ranchi: होडोंग बेडाहातु होते बुंडू जा रहे ट्रैक्टर पर लोड डोडा को खूंटी के अड़की थाना पुलिस ने जप्त किया है. हालांकि आरोपी चालक सहयोगी के साथ कूदकर फरार हो गया. ट्रैक्टर में लोड 991.01 किग्रा डोडा की अनुमानित कीमत 1.48 करोड़ बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डोडा लदा एक ट्रैक्टर होडोंग बेडाहातु होते हुए बुंडू जाएगी. जिसपर दो व्यक्ति सवार है. सूचना एक एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी के क्रम में बेड़ाहातु गांव में निर्माणाधीन पुल के पहले बीते रात करीब 22.30 बजे होड़ोग-बेड़ाहातु सड़क पर एक ट्रैक्टर का आने का आवाज सुनाई दिया. ट्रैक्टर के करीब आने पर छापामारी दल टोर्च एवं हाथ देकर रोकने का प्रयास किया. परंतु ट्रैक्टर चालक व उसका सहयोगी ट्रैक्टर से झाड़ियों की तरफ कुद फरार हो गया. टैक्टर में 49 सफेद बोरे में लोड 991.01 किग्रा डोडा जप्त किया गया. जिसका अनुमानित मुल्य करीब 1,48,65,150 रु है. इस संदर्भ मे अड़की थाना (काण्ड सं0-41/25) में मामला दर्ज किया गया है. वही पुलिस टैक्टर के अज्ञात मालिक, चालक व अन्य अज्ञात डोडे के व्यापार में शामिल लोगो के बारे में पता लगाने में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed