Saharsa: सहरसा के पद्मपुर स्थित राइस मिल से 12.50 लाख का शराब बिहरा थाना पुलिस ने बरामद किया है. वही केयरटेकर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आऱोपी बहादुर यादव मधेपुरा जिले के धैलाढ़ थाना क्षेत्र के ररियाहा का रहने वाला है. मौके पर से 11.20 लीटर विदेशी शराब और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार सहरसा एसपी के निर्देश पर जिला में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा नशीली पदार्थ तस्करों के विरूद्ध लागातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बिहरा थाना को संध्या गस्ती एवं विशेष छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सुरेश यादव के राइस मिल में शराब छिपाकर रखी हुई है. सूचना पर पुलिस की टीम पद्मपुर राइस मिल के पास पहुंच कर छापेमारी किया. इसी क्रम में पुलिस टीम को देखकर राइस मिल से निकल कर एक संदिग्ध भागने का प्रयास किया. भाग रहे संदिग्ध बहादुर यादव को पकड़ा गया. आरोपी राइस मिल का देखभाल (केयरटेकर) का काम करता है. शराब के संबंध में गहराई से पुछताछ करने पर बताया की राइस मिल के अंदर बंद कमरा में छिपाकर में शराब रखा हुआ है. राइस मिल के कमरे की तलाशी लेने पर कार्टून में रखे 1120.80 ली0 विदेशी शराब बरामद किया गया. बरामद विदेशी शराब की अनुमानित बाजार मुल्य लगभग-12,50,000 रू० आंकी गई है. इस संबंध में बिहरा थाना (कांड सं0-81/26) में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछ-ताछ की जा रही है तथा इस मामले से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि इस कांड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
