Ranchi: बोकारो के नरकण्डी स्थित मकान में रखे 10 लाख का शराब चतरोपट्टी थाना पुलिस ने बरामद किया है. वही आरोपी मकान मालिक सोना महतो को भी पुलिस गिरफ्तार किया है. मौके पर से 1080 पीस ICONIQ WHITE, 1104 पीस ROYAL STAGE और 504 पीस ROYAL STAGE का शराब पुलिस ने बरामद किया है. बरामद शराब का अनुमानित मुल्य करीब 10 लाख रूपये बताया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगामी होली त्योहार को लेकर शराब के अवैध कारोबार के विरूद्ध निगरानी एवं आसूचना करते हुए छापामारी करने के लिए बोकारो एसपी ने निर्देश दिया है. शराब के अवैध कारोबार करने वालो पर सतत् निगरानी एवं आसूचना संकलन की जा रही थी. थाना प्रभारी चतरोचट्टी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम-नरकण्डी स्थित टॉवर से सटा हुआ सोना महतो के एलबेस्टर से बना मकान में भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी (अंग्रेजी) शराब रखा हुआ है. सूचना पर छापमारी दल नरकण्डी पहुँचा. मकान मालिक सोना महतो से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि यह कमरा हजारीबाग जिले के आंगो थाना क्षेत्र के बेडम निवासी संतोष महतो को किराये पर दिये है उसी ने शराब रखा है. मकान मालिक के उपस्थिति में कमरा खुलवाकर तलाशी ली गयी. कमरा में रखे विभिन्न ब्राण्डों अवैध नकली विदेशी जप्त किया गया. मकान मालिक सोना महतो को गिरफ्तार किया गया. अन्य आरोपी के विरूद्ध छापामारी की जा रही है. इस संदर्भ में चतरोचट्टी थाना (काण्ड सं0-11/26) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed