Patna: कैमूर के सावठ में पंचायत भवन के नजदीक स्कॉपियो व एक्सयूवी से दुर्गावती थाना पुलिस ने शराब बरामद किया है. आरोपी बिहार सरकार व लोकपाल बक्सर का बोर्ड लगाकर तस्करी करता था. गिरफ्तार आरोपी में बेतिया जिले के भैरवगंज थाना क्षेत्र के सिरिसिया निवासी स्कॉर्पियों चालक धर्मेन्द्र कुमार और सुपौल जिले के करजाईन थाना क्षेत्र के महेन्द्रा XUV500 (BR01PJ-1759) का चालक चंद्रदेव महतो का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 1146.81 लीटर विदेशी शराब, स्कॉर्पियों (BR26W-8999), महेन्द्रा XUV500 (BR01PJ-1759) और मोबाइल बरामद किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना पुलिस बिहार सरकार एवं बिहार सरकार जिला लोकपाल बक्सर का बोर्ड लगाकर दो चार पहिया वाहन के द्वारा अवैध शराब कारोबार करने की प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जप्त किया. दोनो वाहन को सावठ गांव स्थित पंचायत भवन के पास पकड़ा गया. दोनों गाड़ी का तलाशी लेने पर शराब से लदे हुये पाया गया. दोनो वाहनो से कुल 1146.81 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. वाहन के चालक को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में दुर्गावती थाना (कांड सं0-300/25) में मामला दर्ज किया गया है.
