Patna: 10,000 का ईनामी शराब माफिया शंकर मुखिया को मोतिहारी के पिपराकोठी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पिपराकोठी थाना क्षेत्र के हथियाही निवासी शराब माफिया के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत चार मामला दर्ज है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेतिहारी जिला में अपराध पर रोकथाम एवं फिरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं. इसी क्रम में पिपराकोठी पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर पिपराकोठी थाना के 10,000 ईनामी शराब माफिया शंकर मुखिया को गिरफ्तार किया गया. शंकर मुखिया पिपराकोठी थाना (कांड सं0-52/23) में दर्ज उत्पाद अधि० में फरार चल रहा था.
