Patna: खगड़िया के पसराहा स्थित एनएच-31 पर शराब लोड ट्रक पुलिस ने जब्त किया है. वही आरोपी चालक को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चालक कुलवीर सिंह दक्षिण पश्चिम दिल्ली के न्यू रौशन पुरा नजफगढ़ का रहने वाला है.
मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया एसपी के दिशा-निर्देशन में होली पर्व को लेकर अवैध शराब तस्करी एवं तस्करों के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी है. इसी क्रम में पसराहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नवगछिया से खगड़िया की ओर एनएच-31 से आ रही एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड है. सूचना के आधार पर पसराहा थाना पुलिस थाना के सामने एनएच-31 पर वाहन चेकिंग के क्रम में 4397.04 ली० विदेशी शराब, ट्रक (UP-82AT-8458) एवं शराब तस्कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया. इस सम्बंध में पसराहा थाना (कांड सं०-45/26) में मामला दर्ज किया गया है.
