Patna: दरभंगा में तीस भमरा पुल के पास पिकअप में आम कैरेट में छुपाकर रखे शराब केवटी थाना पुलिस की गश्ती टीम ने बरामद किया है. कैरेट से  57 कार्टून रॉयल व्हिस्की व 67 कार्टून व्हिस्की बरामद किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  एसएसपी के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए केवटी थाना क्षेत्र में बीते रात्रि गश्ती के दौरान यह कार्रवाई की गई है. तीस भमरा पुल के पास एक पिकअप पर लदा आम के कैरेट में छुपा कर रखा विदेशी शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed