Ranchi: झारखण्ड में बड़े पैमाने पर आइएएस का तबादला किया गया है. कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है. राजधानी रांची समेत चार जिले को छोड़ अन्य सभी 20 जिले के डीसी का तबादला कर दिया गया है. अजय नाथ झा को बोकारो डीसी बनाया गया है. वही फैज अक अहमद मुमताज को रामगढ़, आदित्य रंजन को धनबाद, राम निवास यादव को गिरीडीह, आर० रॉनिटा को खूंटी, नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर, अंजली यादव को गोड्डा, कर्ण सत्यार्थी को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, चंदन कुमार को पश्चिमी सिंहभूम चाइबासा, कंचन सिंह को सिमडेगा, नितिश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावाँझा, प्रेरणा दीक्षित को गुमला, शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग, कुमार ताराचंद को लोहरदगा, कीर्तिश्री जी को चतरा, अभिजीत सिन्हा को दुमका, ऋतुराज को कोडरमा, समीरा एस को पलामू, रवि आनन्द को जामताड़ा और दिनेश कुमार यादव को गढ़वा का जिलाधिकारी बनाया गया है.
प्रभार रहित पदाधिकारी को कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग में योगदान देने को कहा गया है.
