Ranchi: कोडरमा पुलिस ने गोवर्धन साव हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पति को पत्नी के कहने पर प्रेमी ने ही अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में प्रेमी अजय पासवान अजय पासवान, उसका चचेरा भाई नितीश कुमार पासवान और मृतक की पत्नी बबीता देवी का नाम शामिल है. सभी आरोपी तिलैया डैम ओपी स्थित चमगुदोखूर्द का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर मृतक के मोबाइल, बबीता देवी का एटीएम कार्ड, हत्या में प्रयोग किया गया पत्थर, गमछा, बाईक (JH12S 4747), मृतक का चप्पल समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पत्नी बबीता देवी है अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बतायी कि वह अपने घर के बगल में रहने वाला प्रेमी अजय पासवान एवं उसके चचेरे भाई नितीश कुमार पासवान से पति की हत्या करवायी है. ताकि उसे अपने प्रेमी से मिलनें में कोई रूकावट नही रहें एवं अपने पति कि प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके. अजय पासवान ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि पति को रास्ते से हटाने के लिये प्रेमिका बबीता देवी के कहने पर घटना को अंजाम दिया. बबीता ने कहा इस काम में जो भी पैसा खर्च होगा वह मैं दुँगी तथा वह अपना बैक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड पिन कोड सहित दी.

शराब पिलाया नशे में धुत हुआ तो घोट दिया गला

योजना के अनुसार 16 सितंबर को देर शाम में चचेरे भाई नितीश कुमार पासवान के सहयोग से गोवर्धन साव को बाईक पर बैठाकर जमकटी बरसोतियाआहर के निकट मैदान में ले गया. जहॉ उसे शराब पिलाया. गोवर्धन जब शराब के नशे में धुत हो गया, तब उसके गले में गमछी लपेटकर गला घोंट दिया. जब अचेत हो गया तब पास पड़े एक बड़े पत्थर को उठाकर उसके सर पर जोर से पटक दिया. जिससे सर बुरी तरह कुचल गया तथा उसकी मौत हो गई. इसके बाद मृतक के पाँकेट से उसका मोबाइल निकाल लिया. तथा घटना में प्रयुक्त गमछी, पत्थर कुछ दुरी पर फेक दिया. दोनो आरोपी बाईक से अपने घर आ गये. घर आने के क्रम में मृतक का मोबाइल से सिम निकालकर अपने पास रख लिया तथा मोबाइल को रास्ते में तालाब में फेंक दिया.

खेल मैदान में मिला था शव

गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी ने बताया कि बीते बुधवार को सुबह में तिलैया डैम ओपी पुलिस को सूचना मिली कि जमकटी बरसोतियाआहर के निकट मैदान में एक शव पाया गया है. सूचना तिलैया डैम ओपी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. बरामद शव की शिनाख्त चमगुदोखूर्द निवासी गोवर्धन साव के रूप में की गई. मृतक के भाई विजय साव ने लिखित आवेदन दिया. जिसमें बताया गया कि उनके भाई गोवर्धन साव की हत्या अज्ञात लोगों ने सर कुचल कर दी है. तथा उसका शव जमकटी बरसोतियाआहर के निकट मैदान में पाया गया है. आवेदन के आधार पर जयनगर (तिलैया डैम ओपी) थाना (कांड संख्या- 213/25) में मामला दर्ज किया गया. वही मामले के उद्भेदन के लिये मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा गुप्तचरों की सहायता से महज चार घंटो के अंदर उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त तीन लोगों की गिरफ्तार किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed