Ranchi: चतरा के सिकिदाग पंचायत में अफीम की खेती के किंगपिन को कुंदा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. गिरफ्तार आरोपी तालेश्वर गंझू सिकिदाग का रहने वाला है. चतरा एसपी के निर्देश पर अवैध अफीम की खेती करने वालों की गिरफ्तारी के लिए समकालीन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को कुंदा थाना क्षेत्र के सिकिदाग पंचायत में अफीम की खेती के किंगपिन रहे माफिया तालेश्वर गंझू को कुंदा थाना (काण्ड संख्या 58/24) में दर्ज मामले गिरफ्तार किया गया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. तालेश्वर गंझू का अपराधिक इतिहास रहा है. कुंदा थाना में चार मामला दर्ज है.
