Ranchi: रंजीत हत्याकांड का खुंटी पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. पति के दूसरे शादी से नाराज पहली पत्नी ने बहन के बेटे के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में खूंटी थाना क्षेत्र के डहुगुटू निवासी सुगी देवी और अमृतपुर के रहने वाले सोनू महतो का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त भुजाली, पेट्रोल और आरोपी का घटना के समय पहना हुआ जला कपड़ा का अवशेष पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर को ग्राम-कदमा के डहूपीढ़ी के पास रंजीत महतो उर्फ टुना को किसी व्यक्ति ने गर्दन में तेज धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया था. इस संदर्भ में मृतक की दूसरी पत्नी रेनु देवी के लिखित आवेदन के आधार पर खूँटी थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर सुगी देवी एवं सुगी देवी के बहन का बेटा सोनु महतो को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पूछ-ताछ के दौरान अपना-अपना दोष स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक की पहली पत्नी अपने बहन का बेटा सोनू महतो तथा अन्य दो लोगों के साथ मिलकर मृतक रंजीत महतो उर्फ टुना का हत्या की घटना को अंजाम दिया था. साथ ही बताया गया कि मृतक रंजीत महतो के दूसरी शादी रेनु देवी से करने के कारण गुस्सा में आकर इस हत्या का षडयंत्र रचा गया था. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त भुजाली, पेट्रोल समेत अन्य समान बरामद किया गया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. सोनू महतो का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध खूँटी थाना में एक मामला पूर्व से दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *