Ranchi: सुकरा महतो हत्याकांड का खुलासा करते हुए खूंटी के कर्रा थाना पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है. ससुराल में बसने के चलते चल रहे जमीन विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार आरोपी में विकाश महतो, बिनोद महतो उर्फ अजीत महतो, रामप्रसाद महतो उर्फ छोटु, उसका भाई सिकन्दर महतो उर्फ सचिन महतो और रामू महतो का नाम शामिल है. सभी आरोपी कर्रा थाना क्षेत्र के टिमड़ा का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर अपाची बाईक (JH23A-3806) और एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए खूंटी एसपी ने बताया कि बीते रात गुप्त सूचना मिली कि कर्रा थाना (काण्ड सं०-19/2026) में दर्ज हत्या मामले में शामिल अपराधी अपने-अपने घर ग्राम- टिमड़ा आये हुए है. एवं बाहर भागने के फिराक में है. त्वरित कारवाई करने से आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है. सूचना पर तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए विकाश महतो, विनोद महतो उर्फ अजीत महतो, रामप्रसाद महतो उर्फ छोटु, उसका भाई सिकन्दर महतो उर्फ सचिन महतो और रामू महतो के घर की घेराबंदी कर सभी से कडाई से पूछताछ किया गया. सभी आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना-अपना अपराध स्वीकार किया. विकाश महतो के निशानदेही पर इनके घर ग्राम टिमड़ा से घटना में प्रयुक्त बाईक एवं कुदा जंगल में छिपाकर रखे गए एक देशी कट्टा को बरामद किया गया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ग्राम टिमड़ा स्थित पुस्तैनी 17 एकड़ जमीन का हिस्सा नही मिलने के कारण एवं सुकरा महतो के अपने ससुराल टिमड़ा में बसकर इनलोगों के ही जमीन को उपभोग करने के कारण उसके पुरे परिवार को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. घटना में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.
बता दे कि 6 मार्च की रात खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में अपराधियों ने सुकरा महतो की गोली मारकर हत्या कर दिया था. वही बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
