Patna: खगड़िया पुलिस का 50 हजार का इनामी अपराधी को एसटीएफ ने बेगुसराय से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी संजय पासवान मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया का रहने वाला है. मानसी थाना (कांड संख्या 268/17) में दर्ज मामले में संजय पासवान वांछित चल रहा था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया एसपी के दिशा-निर्देशानुसार मामले में वांछित एवं फरार अपराधियों के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी है. इसी क्रम में मानसी थाना पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में खगड़िया जिला के टॉप-10 अपराधियों कि सूची में शामिल एवं 50,000 रु० का ईनामी अपराधी संजय पासवान को गिरफ्तार किया गया. मानसी थाना (कांड संख्या 268/17) में वांछित अपराधी संजय पासवान को बेगूसराय जिला के तेघड़ा में गिरफ्तार किया गया. इसके विरुद्ध मानसी थाना समेत अन्य थानों में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, डकैती, आदि जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं.
