Ranchi: बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर धनबाद एसएसपी कार्यालय स्थित सभागार में जोन के सभी एसपी के साथ अपराध समीक्षा बैठक किया. बैठक में अपराध से जड़े सभी मुद्दो पर चर्चा किया गया. आईजी ने जेल से बाहर आए अपराधी का सत्यापन कर निगरानी रखने का निर्देश दिया. संगठित गिरोह एवं सम्पतिमूलक अपराध में संलिप्त फरार आरोपी के विरूद्ध पुरस्कार उद्घोषित करने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.  विभिन्न प्रकार के होटल, लॉज में बाहर ठहरे व्यक्तियों लोगो के सत्यापन करने को कहा गया. क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादियों गतिविधि पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया.

भूमि विवाद से संबधित मामलों की निष्पादन के लिए प्रत्येक माह अंचलाधिकारी की उपस्थिति में थाना दिवस का आयोजन कराने का निर्देश दिया गया है. अवैध अफीम की खेती से संबंधित आसूनाओं के सत्यापन के पूर्व का एवं सत्यापन कार्रवाई के पश्चात् का फोटोग्राफी कराते हुए प्रतिवेदन मांगा गया है. साथ ही अवैध अफीम की खेती की रोकथाम के लिए संबंधित चैकीदार, मुखिया, सरपंच की जिम्मेवारी निर्धारित करने को कहा गया है.

आवासीय परिसर में रहनेवाले वैसे व्यक्ति किसी कारण वश घर को छोड़कर बाहर जा रहे है तो इसकी सूचना स्थानीय थाना को देने के लिए माईकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है. ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. आगामी क्रिसमश, नव-वर्ष एवं मकर सक्रांति के मददेनजर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध ड्रंकन ड्राइव अभियान एवं निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें ताकि सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण पाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed