Patna: कटिहार के टाउन थाना पुलिस ने हथियार के साथ एक आऱोपी को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग करते आरोपी का विडियों वायरल हुआ था. टाउन थाना क्षेत्र के दुर्गापुर के रहने वाले गिरफ्तार आऱोपी किशन सिंह के पास से एक देशी कट्टा और दो गोली पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार वायरल वीडियो के सत्यापन में तीन व्यक्तियों द्वारा हवाई फायरिंग की घटना सामने आई. जांच के क्रम में हवाई फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान किशन सिंह एवं सहयोगी बिट्टू कुमार के रूप में की गई है. एक अन्य व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है. इस संबंध में टाउन थाना (कांड संख्या-103/26) में मामला दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार एसपी ने कटिहार-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया. गठित टीम वैज्ञानिक अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का विडियो वायरल करने वाले मुख्य आरोपी किशन सिंह (को एक देशी कट्टा एवं दो गोली के साथ गिरफ्तार किया गया.
