Patna: बिजली विभाग के कनीय अभियंता एवं लाईन मैन 20,000 रूपये रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. नालंदा के इस्लामपुर में साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के कनीय अभियंता नीतिश कुमार और लाईनमैन देवेद्र कुमार को निगरानी गौरवनगर से गिरफ्तार किया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार आशीष रंजन ने पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी कनीय अभियंता विद्युत कनेक्शन के एवज में रिश्वत की मांग करता है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में पटना निगरानी थाना (कांड सं0-94/25) में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद अनुसंधानकर्ता डीएसपी के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. गठित धावादल कार्रवाई करते हुए कनीय अभियंता नीतीश कुमार और लाईन मैन देवेन्द्र कुमार को 20,000 रूपये रिश्वत लेते हुए इस्लामपुर स्थित गौरव नगर से गिरफ्तार किया.
