Ranchi: लोहरदगा पुलिस ने जेजेएमपी के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल के रहने वाले गिरफ्तार उग्रवादी कलेश्वर खेरवार के पास से बिना सिम का स्मर्टफोन, पिटू बैग जिसमें एक पोलिथीन में एयरटेल का 3, जियो का 1 सिम, छोटा डायरी और जेजेएमपी का पर्चा पुलिस ने बरामद किया है. कलेश्वर खेरवार पूर्व में भाकपा माओवादी संगठन का सदस्य था. जो वर्ष 2017 में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. रिहाई के बाद जेजेएमपी से जुड़ गया.
घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ (आईपीएस) वेदांत शंकर ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आया है. सूचना पर लोहरदगा एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एसएसबी, समेत अन्य थाना के पुलिस को शामिल कर एक अभियान दल का गठन किया गया. छापामारी के क्रम में लोहरदगा थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रहमण्डीहा में जेजेएमपी उग्रवादी कलेश्वर खेरवार को गिरफ्तार किया गया.
मुठभेड़ के बाद सर्च में मिला हथियार, गोली
26 जून को पेशरार थाना क्षेत्र के हरकट्ठा जंगल में पुलिस नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रही थी. अभियान के दौरान जेजेएमपी उग्रवादी दस्ता से मुडभेड़ हुआ. पुलिस बल को भारी पड़ता देख उग्रवादी वहाँ से भागने में सफल रहे. मुडभेड़ स्थल को सर्च करने से पता चला कि वहाँ जेजेएमपी उग्रवादी के रविन्द्र यादव, सचिन, कलेश्वर खेरवार का दस्ता भ्रमणशील था. सर्च के दौरान एक एसएलआर का मैंगजीन, 7.62 का 51 गोली, 2 खोखा, 1 इंसास खोखा, 8 मोबाईल, वाकी टाकी, पावर बैंक, 3100 नगद समेत अन्य समान बरामद किया गया था.
