Ranchi: शराब पीने के दौरान हथियार के साथ छेड़छाड़ के दौरान गोली चलने से जितेंद्र सिंह जख्मी हुआ था. मामले को लेकर कांके थाना पुलिस पंकज सिंह नामक एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार कांके थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंसेज (IHS) के भूतपूर्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार, सुरक्षा गार्ड पंकज सिंह एवं अन्य कर्मी बीती रात को शराब पी रहे थे. शराब पीने के क्रम में हथियार के साथ छेड़छाड़ में गोलीबारी की घटना घटित हुई. जिसमे जितेंद्र सिंह ज़ख़्मी हो गया. ज़ख़्मी जितेंद्र सिंह वर्तमान में रिम्स में इलाजरत है. तथा ख़तरे से बाहर है. ज़ख़्मी जितेंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है. अनुसंधान के क्रम में गोली चलाने वाले पंकज सिंह को गिरफ़्तार किया गया है. घटना में प्रयुक्त 1 पिस्टल, खोखा एवं 2 मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ़्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
