Ranchi: पुलिस मुख्यालय ने 4 इंस्पेक्टर का तबादला किया है. इन पुलिस अधिकारियों को अनुरोध के आधार पर तबादला किया गया है. इनके आवेदन पर पुलिस मुख्यालय ने सम्यक विचार के बाद तबादला किया है. एसीबी में तैनात रूबी एडरिना मिंज का गोड्डा, जगन्नाथ धान का दुमका, दुमका में तैनात अरविन्द कुमार का बोकारो और अनु.प्रशि.वि. तैनात सुषमा कुमारी का बोकारो तबादला किया गया है. इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. पुलिस पदाधिकारियों को स्थानान्तरित जिला के लिए अविलम्ब विरमित कर भौतिक रूप से प्रस्थान कराते हुए सम्बंधित जिले के एसपी से मुख्यालय ने अनुपालन प्रतिवेदन मांगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed