Ranchi: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में 68वीं ऑल इंडिया पुलिस डियुटी मीट 2024-25 के झारखण्ड पुलिस के विजेताओं को सम्मानित किया.
बता दे 68वीं ऑल इंडिया पुलिस डियुटी मीट 2024-25 प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 15 फरवरी 2024 को राँची में किया गया था. जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 18 राज्य के प्रतिभागी एवं केन्द्र शासित प्रदेश के 2 राज्य के प्रतिभागी एवं देश के अर्द्ध सैनिक संगठन के 8 टीमों ने भाग ली थी.
ऑल इंडिया पुलिस डियुटी मीट में झारखण्ड पुलिस को 1 गोल्ड एवं 4 सिल्वर समेत 5 मेडल प्राप्त हुआ. जिसमें एसआई रोहित कुमार कालिन्दी को फिंगर प्रिंट में गोल्ड मेडल, एसआई रवि शंकर को फिंगर प्रिंट में सिल्वर मेडल, एसआई नविता कुमारी महतो को मेडिको लिगल में सिल्वर मेडल, एएसआई बलेन्द्र कुमार को पुलिस पोट्रेट में सिल्वर मेडल एवं एएसआई महेन्द्र महतो को (डॉग-एरिक) ट्रैकर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था. इस उपलब्धि के उपरांत डीजीपी ने सभी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर डीजीपी अनुराग गुप्ता, के अतिरक्त आईजी सीआईडी असीम विकांत मिंज, डीआईजी सीआईडी संध्या रानी मेहता एवं अपराध अनुसंधान विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed