Ranchi: राष्ट्रीय स्तर की एथलीट, साइकिलिस्ट और पर्वतारोही आशा मालवीय को झारखंड की डीजीपी ने साइकिल भेंट की. मध्य प्रदेश के राजगढ जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली आशा मालवीय डीजीपी तदाशा मिश्र से मुलाकात कर अपनी कठिनाइयों के बारे में बतायी कि साईकिल खराब होने के कारण उनके अभियान पर असर पड़ रहा है. इस मामले की गंभीरता को समझते हुए डीजीपी ने अविलंब पहल करते हुए उक्त प्रतिभाशाली खिलाडी आशा मालवीय को शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय प्रागण में साइकिल उपहार स्वरूप भेंट की.
