Ranchi: राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों के मध्य फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान किया जा चुका है. योजना के तहत जिले की कुल 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है. इससे पूर्व लाभुकों के मध्य योजना अंतर्गत जनवरी महीने की सम्मान राशि का भी भुगतान किया जा चुका है.

फरवरी माह में विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति :-

अनगड़ा – 16,607 लाभुक

अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12956 लाभुक

बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,495 लाभुक

बेड़ो – 20,496 लाभुक

बुण्डू – 8,438 लाभुक

बुण्डू नगर पंचायत – 3,487 लाभुक

बुढ़मू – 17737 लाभुक

चान्हो – 19,673 लाभुक

हेहल शहरी क्षेत्र – 15,191 लाभुक

ईटकी – 10,301 लाभुक

कांके – 31,443 लाभुक

कांके शहरी क्षेत्र – 1,309 लाभुक

खलारी – 9,529 लाभुक

लापुंग – 11,301 लाभुक

माण्डर – 22,984 लाभुक

नगड़ी – 17747 लाभुक

नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8058 लाभुक

नामकुम – 17777 लाभुक

नामकुम शहरी क्षेत्र – 9389 लाभुक

ओरमांझी – 18,092 लाभुक

राहे – 9,519 लाभुक

रातू – 18,476 लाभुक

सिल्ली – 21,045 लाभुक

सोनाहातू – 13,018 लाभुक

तमाड़ – 18,420 लाभुक

सदर शहरी क्षेत्र – 24,686 लाभुक

रांची उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, रांची द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो. संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो तथा यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में समस्या हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाए. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed