Ranchi: जामताड़ा के समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई हॉल में Peer Learning Session on Cyber Crime Cases पर शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. जामताड़ा एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने कार्यशाला की अध्यक्षता की. कार्यशाला में मुख्य रूप से साईबर काण्डों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान से संबंधित काण्डों के अनुसंधानकर्ता द्वारा अपने काण्डों से संबंधित मंतव्य साझा की गई. काण्ड के अभियुक्तों की सजा, साक्ष्य संकलन ईत्यादी पर चर्चा की गई. उक्त कार्यशाला में परिक्ष्यमान (आईपीएस) राघवेन्द्र शर्मा राज्य पुलिस सेवा के चन्द्रशेखर (झा०पु० से०) एवं सभी पुलिस निरीक्षक, अनुसंधानकर्ता साईबर कोऑर्डिनेशन सेल के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
