Ranchi: जामताड़ा पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. आपसी रंजिश युवक की हत्या की गई थी. गिरफ्तार आरोपी में बंगाल के वर्द्धमान जिले के रूपनारायनपुर थाना क्षेत्र के डाबर मोड़ के रहने वाले रणविजय सिंह और जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुर्मीपाड़ा पाईपलाईन के रहने वाले राजेश कुमार साव का नाम शामिल है. रविवार को जामताड़ा एसपी ने बताया कि राजेश कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर उनके पुत्र राहुल कुमार सिंह को 30 जनवरी की रात्रि गोली मार कर हत्या कर देने के आरोप में मिहिजाम थाना (कांड संख्या 10/25) में मामला दर्ज किया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया गया. उक्त विशेष दल ने अपराधियों द्वारा छिपाये गए मृत्तक की स्कूटी बरामद किया गया. स्कूटी बरामद कर अनुसंधान में आये बिन्दुओं को जोड़ते हुए घटना में संलिप्त दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये लोग अपने साथियों के सहयोग से 3,00,000 रूपये का प्रलोभन में आकर षडयंत्र के तहत् राहुल कुमार सिंह उर्फ लेफ्टी को कानगोई फाटक से करीब 100 मीटर की दूरी पर हासीपहाड़ी जाने वाला रास्ता के पास हत्या कर दिया. साथ ही बताया कि घटना में तीन हथियार का प्रयोग किया गया था. आरोपी राजेश कुमार साव के निशानदेही पर एक देशी कट्टा एवं दो गोली बरामद किया गया है. रणविजय सिंह पूर्व में भी हत्या के कांड में चितरंजन थाना के कांड में जेल जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed