Ranchi: बोकारो पुलिस ने आईआरबी जवान अजय कुमार उर्फ सोनु हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में चास थाना क्षेत्र के गायघाट तेलीडीह आदर्श कॉलोनी के रहने वाले बलराम तिवारी उर्फ अंकित तिवारी और बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर शाहबाज निवासी सुरज कुमार उर्फ पप्पु कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल, तीन गोली और बाईक पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी बलराम तिवारी की प्रेमिका कुछ दिनों से अंकित मंडल से नजदीकी बढ़ा रही थी. इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद चल रहा था. 27 अक्टूबर को गायघाट छठ घाट पर आरोपी बलराम तिवारी और अंकित मंडल के बीच एक लड़की को लेकर विवाद हुआ. हाथापाई के दौरान मौके पर मौजूद आईआरबी जवान अजय कुमार सुलझाने का प्रयास किया. बीच-बचाव करते हुए बलराम तिवारी को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद बलराम तिवारी घर से पिस्तौल लिया और अजय को गोली मारकर फरार हो गया.

चास एसडीपीओ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मी नारायण यादव के लिखित आवेदन के आधार पर बलराम तिवारी उर्फ अंकित तिवारी और सुरज कुमार उर्फ पप्पु कुमार के विरूद्ध पुत्र अजय कुमार उर्फ सोनु को गाली मारकर हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया. चास एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसआईटी टीम बलराम तिवारी उर्फ अंकित तिवारी और सुरज कुमार उर्फ पप्पु कुमार को गिरफ्तार किया. बलराम तिवारी और सुरज कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध चास और सेक्टर 12 थाना में तीन मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed