Patna: कई मामले में वांछित इंटरस्टेट कुख्यात अपराधी को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गजवा निवासी अपराधी अखिल खां पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था.
बता दे कि 9 सितंबर 2018 को पीड़ित ने फर्दबयान में बताया था कि इनके भाई जमीन का मापी करवा रहे थे. तभी कुछ लोग आए और गाली-गलौज करते हुए मापी बंद करवाकर जमीन पर अपना दावा छोड़ने के लिए बोलने लगे. जब इनके भाई ने इस बात का विरोध किया तो उनलोगों के द्वारा फायरिंग किया गया. जिसमें इनके भाई को गोली लग गई और ईलाज के क्रम में मौत हो गई. इस संबंध में बोधगया (चेरकी) थाना (कांड संख्या-532/18) में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया. अनुसंधान के क्रम में अखिल खाँ की संलिप्तता सामने आया था. जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था.
गया एसएसपी के निर्देश पर कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष छापामरी अभियान चलाया जा रहा है. बिहार एवं झारखंड के कई जिलों में कुख्यात अपराधियों में शामिल कुख्यात अपराधी अखिल खॉ की गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी के मार्गदर्शन में बोधगया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. अखिल खां की गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस पारंपरिक तथा तकनीकी माध्यमों से आसूचना संकलित कर लगातार छापामारी में जुटी थी. वही अखिल खॉ के उपर 50,000 रुपये का ईनाम की घोषणा भी कराई गई थी.
इसी क्रम में उक्त विशेष टीम को आसूचना प्राप्त हुई कि अखिल खॉ अभी मैगरा थाना क्षेत्र स्थित मैगरा गांव आया हुआ है. सूचना पर विशेष टीम मैगरा पहुँचकर एक मकान में छापामारी किया तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
अखील खां के विरुद्ध चतरा के प्रतापपुर थाना आधा दर्जन मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed