Ranchi: देश की राजधानी दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, लोगों में सुरक्षा को लेकर रांची जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, सड़को पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जांच अभियान के दौरान रातु रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के पास पुलिस 15 लाख रुपया जप्त किया है. जप्त किए गए पैसे को लेकर पूछताछ की जा रही है.
