Patna: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं सचिव जय सिंह ने राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की स्थिति को देखते हुए विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीसी की. इस दौरान सभी जिलाधिकारी से जिलों की स्थिति पर चर्चा की गई और वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिये गये.
अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सोमवार को सभी अंचल अमीन और पंचायत सचिव को ऑनलाइन मोड में ट्रेनिंग दिए जाने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि दिन के 11 बजे से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है. इसमें संबंधित सभी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाय. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को ये भी निर्देशित किया कि सभी हड़ताली राजस्व कर्मचारियों को आवंटित लैपटॉप को सोमवार को शाम पांच बजे तक जमा कराना सुनिश्चित कराया जाय. साथ ही सेवानिवृत राजस्व कर्मियों की सेवा संविदा के आधार पर लेना सुनिश्चित की जाय. सेवानिवृत कर्मचारी 27 मई से 31 मई के बीच कार्यालय अवधि में पहचान पत्र के साथ अपने जिले के अपर समाहर्त्ता के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. अपर मुख्य सचिव ने वीसी में ये भी कहा कि विभाग हड़ताली राजस्व कर्मचारियों की मांगों के प्रति संवेदनशील है. वे हड़ताल समाप्त कर दूसरे दिन वार्ता को आएं, उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed