Patna: पहलगाम हलने के बाद हालात को देखते हुए बिहार पुलिस ने सभी जिलों के लिए एलर्ट जारी किया है. एडीजी लॉ एंड आर्डर ने परिस्थितियों को देखते हुए नेपाल से लगने वाले बॉर्डर पर विशेष निगरानी बरतने को कहा गया है. सीम पर आईएसआई की गतिविधियों को देखते हुए चेकिंग बढ़ाने का भी आदेश है. आईएसआई के गतिविधि को देखते हुए आशंका जताया जा रहा है कि बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है. बिहार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कुंदन कृष्णन ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को अलर्ट भेजा है. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर हमले से जुड़े वीडियो और कमेंट पर नजर रखने के लिये कहा गया है. आतंकी संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए राजनीतिक और धार्मिक व्यक्तियों को निशाना बना सकते हैं. सभी थानों में होटल, लॉज के चेकिंग रजिस्टर के साथ साथ किरायेदारों की जांच का निर्देश दिया गया है. साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखते हुए जवान के साथ दण्डाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने के लिये कहा गया है.

 

भीड़-भाड़ वाले इलाके के साथ होटलो में सुऱक्षा बढ़ाने का आदेश

पुलिस मुख्यालय ने भीड़ भाड़ वाली जगहों पर विशेष निगरानी के साथ धार्मिक स्थलों, औद्योगिक इकाईयों और रेलवे की सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया है. गया स्थित महाबोधि मंदिर, पटना के हनुमान मंदिर, पटना जंक्शन, बरौनी पाइप लाइन, पटना एयरपोर्ट, गया एयरपोर्ट, दरभंगा एयरपोर्ट, बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी बाढ़, गुरु गोविन्द साहब गुरुद्वारा, इण्डियन ऑयल टर्मिनल सिपारा की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. पटना में सभी बड़े होटलों की निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है. विधान सभा, विधान परिषद, सभी सचिवालयों, पटना हाईकोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी. सभी जिलों में मॉल, रेलवे स्टेशन, बड़ी दुकान, होटल, रेस्तरों, बस अड्डा, ऑटो स्टैण्ड, हॉस्पीटल, स्कूल्स, हवाई अड्डा, धार्मिक स्थलों एवं भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर पुलिस निगरानी और गश्त बढ़ाने को कहा गया है. महाबोधि मंदिर गया, हनुमान मंदिर पटना जंक्शन, बरौनी पाइप लाइन, जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पटना, हवाई अड्डा गया, हवाई अड्डा दरभंगा, बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी बाढ़, गुरु गोविन्द साहब गुरुद्वारा, इण्डियन ऑयल टर्मिनल सिपारा की सुरक्षा ऑडिट करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. सोशल मीडिया पर निगरानी रखने को कहा गया है. किसी प्रकार की अफवाह का जिलाधिकारी एवं एसपी को प्रेस काफ्रेंस के माध्यम से खंडन करने को कहा गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *