Ranchi: पुलिस मुख्यालय सभागार में बुधवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता आगामी बकरीद (ईद-उल-जुहा) के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर समीक्षा बैठक की. डीजीपी ने सभी जिलों को राज्य में आगामी त्योहार के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा. वैसे जिले जहाँ पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं घटित हुई हैं, उन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखते हुए किसी तरह की अफवाह फैले तो तत्काल उसका सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा. जिला नियंत्रण कक्ष को अधिक प्रभावी रूप से कार्य करने, हॉट स्पॉट जगहों को चिन्हित कर उस पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. मोटरसाईकल दस्ता से निगरानी रखने, बलों के लिये मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने, स्पेशल ड्राईव चलाने एवं विशेष रूप से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले की सूचना देने वाले को पुरस्कृत करने के लिए सभी एसएसपी, एसपी को निर्देश दिया गया.
बैठक में एडीजी मुख्यालय प्रिया दूबे, आईजी अभियान डॉ० माईकलराज एस०, आईजी जगुआर अनुप बिरथरे, डीआईजी जगुआर इंद्रजीत माहथा एवं एसपी विशेष शाखा मूमल राजपुरोहित मौजूद थी. वही जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, एसएसपी, एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed