Ranchi: गुमला के युवती के साथ रांची में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को रातू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ऑटो चालक अपने दोस्त के साथ मिलकर चौड़ा गाँव स्थित जंगल में घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पीड़िता को होटल के पास छोड़ फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी में रातू थाना क्षेत्र के कृष्णागर निवासी विनय कुमार साव और हुरहुरी निवासी बसंत कुमार उर्फ बसंत कुमार साव का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ऑटो (JH01EF8404), पल्सर (JH01Z0967) और दोनो का मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि 31 मई को सूचना मिली कि रातु थाना क्षेत्र के मुरगु गांव स्थित मंत्री होटल के पास एक 16 – 17 वर्ष की लड़की है, जिसके साथ कुछ आपराधिक घटना घटित होने की बात बताई गई है. सूचना पर मुख्यालय 2 के डीएसपी के नेतृत्व में रातु थाना पुलिस कार्यवाई करते हुए लड़की को रातु थाना लाया गया. घटना के संबंध में फर्दब्यान लिया गया. फर्दब्यान में पीड़िता ने बताया कि 30 मई को वह अपने गाँव से दिल्ली जाने के लिए निकली थी. ट्रेन पकड़ने के लिए हटिया स्टेशन पहुँची. परन्तु माँ के मना करने पर दिल्ली का ट्रेन न लेकर वापस अपने घर गुमला जाने के लिए किराए का ऑटो लेकर बस पकड़ने लालगुटवा के लिए निकली थी. इसी क्रम में ऑटो चालक लालगुटवा न ले जाकर झॉसे में लेकर सीधे उसके घर गुमला पहुँचा देने की बात कहकर रातु, ठाकुरगाँव, बुढ़मु होते हुए राय ले गया. जहाँ से अपने एक अन्य साथी को लेकर रातु मांडर, विजुपाड़ा होते हुए चान्हों थाना क्षेत्र के चौड़ा गाँव स्थित जंगल में ले जाकर जबरन बलात्कार किया. 31 मई को सुबह करीब 4 बजे रातु थाना क्षेत्र के मुरगु स्थित मंत्री होटल में लाकर पीड़िता को छोड़कर भाग गए. पुलिस मामले का अनुसंधान करते हुए तकनिकी शाखा के सहयोग से दोनों आरोपी को गिरप्तार किया.
