Patna: बिहार निगरानी की टीम ने मंगलवार को दो आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. सिवान से दरोगा औऱ पटना से राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया है. सिवान के सिसवन थाना में तैनात दरोगा कन्हैया सिंह केस से नाम हटाने के नाम पर 40,000 रूपये लेते बबलू चाय दुकान से पकड़ा गया है. वही पटना के मसौढ़ी अंचल कार्यालय में नदौल पंचायत के राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को 1,00,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.

निगरानी से मिली जानकारी के अऩुसार सुनील कुमार ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया कि आरोपी पुलिस अवर निरीक्षक सिसवन थाना (कांड सं0-309/25) में दर्ज मामले में बहन का नाम केस से हटाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-117/25) दर्ज किया गया था. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा कन्हैया सिंह को 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए सिवान-रघुनाथपुर रोड में महाराणा प्रताप चौक स्थित बब्लू चाय दुकान से गिरफ्तार किया गया है.  वही, रविश कुमार ने भी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराया था. जिसमे बताया गया कि आरोपी राजस्व कर्मचारी  जमीन का परिमार्जन करने के एवज में रिश्वत की मांग करता है. शिकायत का सत्यापन में भी आऱोपी की पुष्टि हुई. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-118/25) में मामला दर्ज किया गया है. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में गठित धावादल राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को 1,00,000 रूपये रिश्वत लेते हुए मसौढ़ी अंचल कार्यालय से गिरफ्तार किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed