Patna: गोपालगंज के रामपुर माधोपुर में हथियार के साथ दुकान में चोरी करते आरोपी को ग्रामीणों ने रंगेहाथो पकड़ लिया. मामले की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को कब्जे में लिया. गिरफ्तार आरोपी में कुचायकोट थाना क्षेत्र के नया टोला श्यामपुर निवासी छोटु बाबु नट उर्फ गोलू और एक विधि विरूद्ध बालक शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक गोली, एक ड्रीम मशीन, 2600 रूपया नगद, एक पंखा का मोटर, एक दाब एवं अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है.
विधि विरूद्ध बालक के पास से देशी कट्टा एवं गोली बरामद किया गया. विधि विरूद्ध बालक के निशानदेही पर ग्राम श्यामपुर रमना फिल्ड के पीछे से छोटु बाबु नट उर्फ गोलू को एक चाकू, ड्रील मशीन एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया. विधि विरुद्ध बालक एंव छोटु बाबु नट उर्फ गोलू ने दुकान में चोरी किये जाने की बात स्वीकार किया. दुकान में चोरी करने एंव अवैध हथियार रखने के आरोप में कुचायकोट थाना (कांड सं० 586/25) में मामला दर्ज किया गया है. विधि विरूद्ध बालक का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध सेवरही थाना में पूर्व से एक मामला दर्ज है.
