Patna: पटना के शहरी क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से बिजली तार को भूमिगत किया जाएगा. वही पालीगंज अनुमंडल में निबंधन कार्यालय खुलेगा. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की. इसके अलावे जेपी गंगा पथ को पश्चिम की ओर कोइलवर के वीर कुँवर सिंह सेतु तक परबट ओर मोकामा के राजेन्द्र सेतु तक पुराने राष्ट्रीय उच्च पथ-31 का चौड़ीकरण किया जायेगा. जेपी गंगा पथ के दक्षिण दीघा से सभ्यता द्वार के बीच वाले स्थान में पार्क एवं नागरिक सुविधाओं का समेकित विकास किया जायेगा. सभ्यता द्वार को पुरब की ओर से पक्के गंगा घाट तथा पश्चिम की ओर एकता भवन से जोड़ा जायेगा तथा पटना हाट एवं पार्किंग का निर्माण किया जायेगा. नेहरू पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ पथ का निर्माण एवं इसका चौड़ीकरण किया जायेगा. खगौल नेहरू पथ-अशोक राजपथ तक रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण एवं निर्माण किया जायेगा. दानापुर में नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण किया जायेगा. पटेल गोलम्बर से अटल पथ तक सरपेंटाईन नाले पर अंडर ग्राउण्ड नाले के साथ फोर लेन सड़क का निर्माण किया जायेगा. राजीव नगर नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जायेगा. आनंदपुरी नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जायेगा. गायघाट-कंगन घाट-दीदारगंज तक पुराने गंगा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा. गायघाट में जेपी गंगा पथ से डाऊन रैम्प का निर्माण किया जायेगा. पटना सिटी के मंगल तालाब का जीर्णोद्धार एवं पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जायेगा. कंगनघाट पर पटना साहिब गुरुद्वारा के निकट मल्टीलेबल पार्किंग का निर्माण किया जायेगा. नेहरू पथ को दोनो तरफ पाटलि पथ से जोड़ा जायेगा. मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन 4 लेन सड़क को जेपी गंगा पथ से जोड़ा जायेगा. पटना शहर के पास एक नये अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा. एम्स गोलम्बर-जानीपुर-पईनापुर-नेवा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा. साथ ही नौबतपुर लख के पास नये पुल का निर्माण किया जायेगा. परसा-सम्पतचक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा. दीदारगंज से गौरीचक होते हुए पुनपुन तक तटबंध पथ का चौड़ीकरण करने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा. पुनपुन प्रखंड के ग्राम रसूलपुर में मोरहर नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा. पुनपुन स्टेशन से अकौना ग्राम होते हुए पटना रिंग रोड (बिहटा सरमेरा पथ) को जोड़ने वाले मिसिंग लिंक पथ का निर्माण किया जायेगा. सादिकपुर-पभेड़ा-मसौढ़ी पथ के सोहगी मोड़ को पटना-गया रोड के कंडाप को 2-लेन सड़क से जोड़ा जायेगा. बख्तियारपुर में हिदायतपुर एवं मंझौली के बीच धोबा नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा. बाढ़ के उमा नाथ मंदिर परिसर का सौंर्दयीव सौंर्दयीकरण नागरिक सुविधाओं का विकास किया जायेगा. साथ ही बाढ के उमा नाथ मंदिर परिसर के समीप श्मशान घाट का विकास और विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जायेगा. पालीगंज के उलार सूर्यमंदिर में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जायेगा. पालीगंज में पुनपुन नदी पर समदा गाँव एवं गुलरिया बिगहा के बीच पुल का निर्माण किया जायेगा. दानापुर कैंट-मनेर-बिहटा पथ का 4 लेन चौड़ीकरण किया जायेगा. नौबतपुर, पालीगंज, बाढ़, बिहटा, मसौढ़ी, मोकामा, विक्रम, धनरूआ, पंडारक, फतुहा, घोसवरी, पुनपुन एवं मनेर में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा. पटना शहर में अवस्थित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रावासों की स्थिति का शिक्षा विभाग आकलन कराएगा एवं चरणबद्घ तरीके से उनका जीर्णोद्धार कराया जाएगा.
पटना जिले को 1404 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को प्रगति यात्रा के क्रम में पटना जिले को दनियांवा प्रखंड के ग्राम तोप से 1404.84 करोड़ रुपये की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने 623 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इनमें 845.43 करोड़ रुपये की लागत से 387 योजनाओं का उद्घाटन एवं 559.41 करोड़ रुपये की लागत से 256 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. बाढ़ प्रखंड स्थित बेढना पंचायत में पंचायत सरकार भवन के सौंदर्याकरण का शुभारंभ किया. साथ ही भवन के समीप बने हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर में टेलीमेडिसिन सुविधा का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया. इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने 137.6246 करोड़ रुपये की लागत से छितनावां (एनएच 30) में नवनिर्मित ऊसरी दानापुर शिवाला बाईपास पथ के उन्नयन कार्य (लंबाई 7.10 मी0) का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. रुपसपुर नहर पहुंचकर सगुना मोड़ से रुपसपुर तक नेहरू पथ के दोनों तरफ भूमिगत नाला के साथ प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया. नेहरू पथ से गोला रोड के प्रस्तावित फोरलेन चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने खगौल नेहरू पथ-अशोक राजपथ को जोड़नेवाले रूपसपुर नहर पथ के प्रस्तावित फोरलेन चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया.
मुख्यमंत्री ने 28.87 करोड़ रुपये की लागत से मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित बहुमंजिला हाईड्रोलिक पार्किंग का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और उसका जायजा लिया. कदमकुआं में 903.376 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित दो मंजिला वेंडिंग मार्केट का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया.
