Patna: नालंदा में नगरनौसा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने भुगतान के एवज रिश्वत लेते उनके कार्यालय के रंगेहाथ गिरफ्तार
किया है. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अनुष्का को 12,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी छठ घाट के निर्माण में आपूर्ति की गई सामाग्रियों की राशि के भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग करती है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो आरोपी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया.
इस सम्बंध में निगरानी थाना (कांड सं0-034/26) में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए आरोपी नगरनौसा प्रखंड के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अनुष्का को 12,000 रूपये रिश्वत लेते हुए इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed